Posts

Showing posts from April, 2021

औरंगजेब की विद्रोही पुत्री

Image
                         प्यार प्यार होता है। कभी-कभी वह इतना मुखर हो जाता है कि  सामाजिक मर्यादाओं को नहीं मानता ,  मजहब और सत्ता की दीवारों से भी टकरा जाता है।  लैला-मजनू, शीरी- फराद  आदि के किस्से तो जन-जन की जबान पर हैं। ऐसा ही कुछ मुगल सल्तनत के सबसे क्रूर शासक रहे औरंगजेब के परिवार में भी हुआ। उसकी  एक पुत्री मामूली से एक शायर पर फिदा हो गई थी।   समय का सबसे ताकतवर शासक होने पर भी वह उसे न तो मना सका और नहीं झुका सका। अंतत: उसने कैद में ही तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी। छठे मुगल सम्राट औरंगजेब का शासन दुनिया की एक चौथाई आबादी पर रहा।  वह अपने को विश्व विजेता यानि आलमगीर कहलवाता था। किसी के सामने उसे सिर नहीं झुकाना पड़े, इसलिए उसने अपनी बहनों की शादी ही नहीं की। एक बहन को जहर का प्याला पीने को मजबूर कर दिया। पर उसकी एक बेटी ने उसे अंदर तक  हिलाकर रख दिया। वह थी- जेब-उन-निसा। औरंगजेब की छह पुत्रियां थीं।  जेबुन्निसा उनमें सबसे बड़ी और  मुख्य मलिका दिलरस बानो बेगम की सबसे बड़ी औलाद । उसका जन्म 15 फरवरी 1638 को दौलताबाद  के किले में हुआ। वह शादी से ठीक नौ महीने बाद पैदा हुई। वह गजब की  हसी